मोटरसाइकिल रोड डिवाइडर से टकराई दो युवक घायल

0

बालाघाट नगर के गोंदिया रोड होटल गुलमोहर के पास मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराने से मोटरसाइकिल में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक अभय पिता सोहन लाल सोनी 24 वर्ष और उनके दोस्त राहुल पिता जगदीश डहरवाल 22 वर्ष दोनों नर्मदा नगर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय सोनी की काठी गोंदिया में जेवरात की दुकान है और राहुल डहरवाल पढ़ाई कर रहा है। बताया गया है कि 18 अक्टूबर की शाम को अभय सोनी और राहुल डहरवाल मोटरसाइकिल में किसी काम से अंबेडकर चौक आए थे और शाम 7:00 बजे करीब दोनों अबेडकर चौक से अपने घर जाने निकले थे आंबेडकर चौक से हनुमान चौक की ओर जाते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल होटल गुलमोहर के पास रोड डिवाइडर से टकरा गई मोटरसाइकिल रोड डिवाइडर से टकराने से मोटरसाइकिल सवार अभय सोनी और राहुल डहरवाल दोनों घायल हो गए। दोनों घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here