मोती की माफिक नही चमक रहा मोती तालाब,पिछले 06 महीनो से बन्द पड़ी है स्ट्रीट लाईट

0

मोती तालाब को मोती की माफिक चमकाने, उसे आकर्षक व सुंदर बनाने और शाम के वक्त वॉक करने वाले नागरिकों के लिए उजाले का बेहतर इंतजाम किए जाने को लेकर, नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए खर्च कर करीब 1 वर्ष पूर्व मोती तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगाकर इस मार्ग को रोशन किया गया था। जहां खंबो पर लगाए गए बल्फो को रोशन करने के लिए विद्युत के साथ-साथ सोलर पैनल की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि देर शाम, रात बिकाल इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को किसी भी प्रकार परेशानी ना हो और लोग कभी भी इस मार्ग को आसानी से पार कर सके। लेकिन इस मार्ग को रौशन करने के लिए लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी,यह माँर्ग रात के समय अंधेरे में डूबा रहता है। जिसके चलते जहां एक ओर इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अंधेरा होने के चलते इस मार्ग पर असामाजिक तत्वों ने अपना डेरा जमा लिया है। जो अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराग में लगे रहते हैं। शायद यही वजह है कि शाम के वक्त महिलाओ युवतियों और ज्यादातर लोगों ने इस माँर्ग से आवाजाही बंद कर दी है वहीं विद्युत व्यवस्था ना होने के चलते लोगों को जहरीले सांप बिच्छू सहित अन्य जीव-जंतुओं का के काटने का डर बना हुआ है ।लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद होने के बावजूद भी नगर पालिका ने उसे सुधारने की जहमत नहीं उठाई है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों सहित अन्य राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। जिन्होंने को मोती तालाब पार माँर्ग को पूर्व भी भांति रौशन किए जाने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि प्री मानसून के दौरान चली तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच भगवान परशुराम चौक के समीप एक पेड़ की डाल टूटकर विद्युत लाइन के ऊपर गिर गई थी, उसके बाद से ही मोती तालाब पार में एक साइड की सभी स्ट्रीट लाइट बंद है जिसे अब तक सुधारा नहीं गया है। जहां बरसात के दिनों में इस अंधेरे से आवागमन करने में लोगों को जहरीले सांप बिच्छू सहित अन्य कीड़े मकोड़ों का डर सता रहा है तो वही अंधेरे का फायदा उठाकर अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों का भी उन्हें डर बना हुआ है। जिसके चलते शाम के वक्त इस मार्ग से गुजरने में लोग परहेज कर रहे हैं। वही असामाजिक तत्वों की छींटा-कशी से परेशान युवतियों ने इस मार्ग पर इवनिंग वॉक और मार्ग से आवाजाही करना ही छोड़ दिया है ।


इस कार्य में नपा का बिजली विभाग का अमला लगातार लापरवाही और उदासीनता बरत रहा है। बताया गया है कि बिजली व्यवस्था के लिए नपा में भारी भरकम अमला है लेकिन बिजली व्यवस्था की मैदानी स्तर पर निगरानी नहीं किए जाने के कारण नपा के बिजली विभाग के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के अधिकांश गली और मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट बिगडऩे के कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है, वहीं कई जगह नपा दिन में बिजली जला रही है।तो वही नगर में कई मार्गों की स्ट्रीट लाइटें महीनों बंद पड़ी हुई हैं, जिससे रात के अंधेरे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं में से एक नगर का मोती तालाब मार्ग भी है ।जहां लगभग 6 महीनों से अंधेरा पसरा हुआ है ।लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसे सुधारने की रहमत अब तक नहीं उठाई गई है।
वही इस पूरे मामले को लेकर जब हमने दूरभाष पर नगर पालिका के विद्युत विभाग प्रभारी श्री पारधी से चर्चा करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here