मोबाईल दुकान में लगी आग……बड़ा हादसा टला

0

बस स्टैण्ड स्थित सवेरा मोबाईल दुकान में १२ मार्च की देर रात्री अचानक आग लग गई। यह आगजनी की घटना रात्री ११ बजे के आसपास की है। जिसमें पीडि़त को करीब १० लाख रूपये से अधिक की क्षति होना बताया जा रहा है। जिसमें राहत की बात यह रही कि उक्त आगजनी की सूचना तत्काल दुकान मालिक को प्राप्त हो गई वरना आसपास स्थित दुकान में भी आग लग सकती थी वही पास में  पेट्रोल पंप भी है जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। यह आगजनी का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
शार्ट सर्किट से लगी आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नं.६ निवासी रवि व शशि श्रीवास्तव की मोबाईल दुकान में हुई है। वे प्रतिदिन की तरह रात्री करीब ९ बजे अपनी दुकान बंद कर अपने निवास स्थान चले गये थे। जब वे भोजन करने की तैयारी कर रहे थे ेतभी उनकी दुकान के पास स्थित दुकानदारों ने देखा की श्री श्रीवास्तव की दुकान से धुआ निकल रहा है। जिसकी जानकारी उन्होने तत्काल शशि श्रीवास्तव को दी जो राममंदिर में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। उन्होने तत्काल अपने साथी पार्षद संदीप मिश्रा को जानकारी दी जिन्होने तत्काल फायर ब्रिगेड भेजी व स्वयं भी मौके पर पहुॅचे और बड़े भाई रवि श्रीवास्तव को इस घटना की जानकारी देते हुये तत्काल दुकान की चॉबी मंगवाई। जिस पर दुकान का शटर खोलकर  फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मोबाईल, फर्नीचर, नकदी  कूलर, पंखा कम्प्यूटर सिस्टम जैसी अनेक प्रकार की वस्तुऐ जलकर राख हो गई। इस घटना की सूचना पीडि़त पक्ष द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई जिन्होने आगजनी का मामला कायम किया है।
१० लाख रूपये की हुई आर्थिक हानि
इस घटना में वर्तमान तक नुकसान का आकलन नही किया गया है मगर बताया जा रहा है कि इस घटना में १० लाख रूपये से अधिक की नुकसानी पीडि़त पक्ष को हुई है।
आसपास के दुकानदारों की रही सक्रियता
घटना की जानकारी लगते ही आसपास के दुकानदारों के साथ ही मोहल्ले वासी भी बड़ी संख्या में इकट्ठे हुये और सभी ने फायर ब्रिगेड की सहायता से बुझाई जा रही आग के बाद बाहर सामान निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के दुकानदार भी अपनी अपनी दुकान की तस्दीक करने पहुॅचे और राहत की सांस ली। इस घटना में अन्य दुकानदारों की भी काफी सराहनीय भूमिका रही जिन्होने शार्ट सर्किट से लगी हुई आग को देखकर तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक व अन्य लोगो को दी। अन्यथा एक भीषण घटना हो सकती थी।
फोटो शशि
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर कबू
पद्मेश को जानकारी देते हुये पीडि़त शशि श्रीवास्तव ने बताया कि वह राममंदिर के कार्यक्रम में शामिल थे। तभी उन्हे इस आगजनी की सूचना मिली जिस पर वह मौके पर पहुॅचकर अपने भाई को बुलाकर उन्हे वास्तुु स्थिति से अवगत कराया तत्पश्चात फायर ब्रिगेड द्वारा दुकान का ताला खोला गया और शटर उठाकर इस आग पर काबू पा लिया। यह घटना रात्री १० व ११ बजे के बीच की है। वर्तमान तक नुकसानी का आकलन नही किया गया है मगर हमे १० लाख रूपये से अधिक की आर्थिक हानि हुई है। इस घटना में फर्नीचर, मोबाईल, कम्प्यूर सिस्टम, हेड फोन, चार्जर जैसी समस्त प्रकार के इलेक्ट्रीक आईटम जलकर खाक हो गये है। अभी बीते दिनों ही हमारे द्वारा तीन लाख से अधिक का माल भरा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here