प्रकृति के रंग बेहद गजब है। कब क्या नई चीज देखने और सुनने को मिल जाए। कुछ कह नहीं सकता है। कई बार ऐसी चीज पता चल जाती है, जो हैरान कर देती है। ऐसी ही एक नदी है, जो अजूबों की लिस्ट में शामिल है। दरअसल ये रिवर अपना कलर बदलती है। इस नदी का नाम कैनो क्रिस्टल्स (Cano Cristales) है, जो कोलंबिया (Colombia) में बहती है। इसे रिवर ऑफ 5 कलर्स (River Of Five Colors) और लिक्विड रेनबो (Liquid Rainbow) भी कहा जाता है। यह कोलंबिया के सेरानिया जे ला मैकरेना नेशनल पार्क के अंदर बहती है। कैना क्रिस्टल्स नदी 100 किलोमीटर से ज्यादा हिस्सों में फैली है। वर्ष के छह महीने में मामूली नदी रहती है, लेकिन जून से दिसंबर तक रिवर का रंग यैलो, ब्लू, ग्रीन, रेड और ब्लैक नजर आता है।
वनस्पतियों के कारण रंगबिरंगी
कैना क्रिस्टल्स को धरती की सबसे सुंदर नदी कहा जाता है। बता दें वनस्पतियों के कारण नदी रंगबिरंगी नजर आती है। इस नदी का पानी साफ है। यहां आने वाले टूरिस्ट्स मैकेरेनिया क्लेविगेरा को देखते हैं। ये सूर्य और पोषक तत्वों की कमी से रिवर को बचाकर रखते हैं। साथ ही पानी के कारण नदी चमकती नजर आती है। वर्ष 2000 में इस नदी के आसपास वाले इलाके सुरक्षित नहीं थे, क्योंकि यहां हिंसक गुट रहते थे।
200 लोगों को आनी की अनुमति
कैनो क्रिस्टल्स नदी अब पिकनिक स्पॉट बन चुकू है। कुछ साल यह जनता के लिए बंद थी। इसका कुछ इलाका युद्ध के कारण 1989 और 2009 के बीच नष्ट हो गया था। अब यहां एक दिन में सिर्फ 200 लोगों जाने की अनुमति है। बता दें सेरानिया डे ला मैकारेना नेशनल पार्क एक संरक्षित क्षेत्र है। यहां दुनियाभर के वनस्पतियां और जानवर पाए जाते हैं।