‘यह तो तानाशाही की परकाष्ठा है’, दिल्ली जा रहे एमपी कांग्रेस के दो जिलाध्यक्षों को होटल से टांगकर ले गई पुलिस

0

MP Police Detained Congress Leader: दिल्ली जा रहे एमपी कांग्रेस के नेताओं को पुलिस डिटेन कर रही है। होटल से रात में भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष और मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष को डिटेन किया गया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि यह तानाशाही की परकाष्ठा है।मुरैना: मध्य प्रदेश के दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेताओं को प्रदेश में ही रोका जा रहा है। रात में कई नेताओं को डिटेन किया गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में सीजेपी कार्यकर्ताओं को भी ट्रेन से डिटेन किया गया था। अब भिंड और मुरैना के कांग्रेस जिलाअध्यक्षों को पुलिस ने कमरे से उठाया है।एमपी कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, दिल्ली में इंडिया गठबंधन के लोग सुप्रीम कोर्ट मार्च करेंगे। इसके लिए पूरे देश से कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया गया है। मुरैना और भिंड जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रात में दिल्ली जा रहे थे। दोनों एक ही जगह पर ठहरे थे। सूचना मिलने के बाद रात में पुलिस दोनों को टांगकर ले गई है।

तानाशाही की परकाष्ठा है

एमपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि यह तो तानाशाही की पराकाष्ठा है! रविवार रात्रि में दिल्ली रवाना होने से पहले ही मुरैना में मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर एवं भिंड शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मार्च के लिए कांग्रेसजनों को रोकने का यह प्रयास दर्शाता है कि सत्ता और प्रशासन देशद्रोही ज्ञानेश के गुलाम बनकर काम कर रहे हैं।गौरतलब है कि राहुल गांधी की अपील के बाद मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली की ओर जा रहे हैं। उन्हें जगह-जगह पर डिटेन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर भी सघन नजर रखी जा रही है। चंबल अंचल दिल्ली के नजदीक है। ऐसे में वहां से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।

प्रशासन उन्हें रोकने के लिए लगातार नजर रख रही है। मुरैना कांग्रेस कार्यालय से भी लोगों को डिटेन किया गया था। एमपी में भी कई जगहों पर कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर प्रदर्शन किया था। एमपी में पुलिस-प्रशासन लगातार ऐसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here