बैहर से उकवा मुख्य मार्ग पर रूपझर के बीच मंगलवार को यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उकवा निवासी आनंद अग्रवाल अपने पूरे परिवार और ससुराल के लोगों के साथ वृंदावन जाने के लिए मिनी बस में सवार होकर गोंदिया रेलवे स्टेशन तक जाने निकले थे। वे मिनी बस से जैसे ही ग्राम रूपझर पहुंचे थे कि बस पलट गई। इस बस में 11 लोग थे। जिसमें से चार लोगों को मामूली चोट आई है। वहीं घटना के बाद से मिनी बस चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में चारों घायलों को मामूली चोट आने पर अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया ।वहीं मामले की जानकारी मिलने पर रुपझर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।










































