युवा देश में बुजुर्ग सियासत:देश की औसत आयु 28, पर मुख्यमंत्रियों की 61; भाजपा के CM कम उम्र के हैं

0

हाल ही में गुजरात और हिमाचल के नए मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली है। गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल 60 साल के हैं, जबकि राज्य की औसत आयु 29 साल ही है। इसी तरह हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह 58 साल के हैं और राज्य की औसत उम्र 28 ही है, यानी करीब 30 साल का अंतर है।

यह तस्वीर सिर्फ दो राज्यों की ही नहीं है, बल्कि हमारे 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की औसत आयु 61 साल है, जबकि किसी भी राज्य की औसत आयु 35 से ऊपर नहीं है। भाजपा के 11 मुख्यमंत्रियों की औसत उम्र 57 साल है, जो कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के मुख्यमंत्रियों की औसत आयु से कम है।

17वीं लोकसभा के सांसदों की औसत आयु भी 55 के करीब है। दिलचस्प ये भी है कि देश में सबसे ज्यादा औसत आयु (35) वाले केरल में देश के सबसे उम्रदराज (77) CM भी हैं। वहीं, सबसे कम औसत आयु (22) वाले बिहार के मुख्यमंत्री की उम्र भी 70 साल से ऊपर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here