उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 21 अगस्त को बमसेफ संगठन का 37 वां राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया था, जहां यूपी पुलिस ने आयोजन के एन वक़्त पूर्व शहर में धारा 144 लगाकर कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी और बामसेफ के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया. जिसे आर्टिकल 19 के तहत अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताते हुए राष्ट्रीय अत्याचार निवारण संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है. बुधवार को राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में संघ द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी पदाधिकारियों को इंसाफ दिलाने,आर्टिकल 19 की रक्षा करने, बामसेफ का 37 वा राज्य स्तरीय सम्मेलन करने की अनुमति प्रदान करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई है. जहां उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने यह कार्य उत्तर प्रदेश सरकार के इशारों पर किए जाने का आरोप लगाते हुए आर्टिकल 19 के खिलाफ अभिव्यक्ति की आजादी का हनन करने वाले लोगों पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की बात कही है










































