यूपी में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानिये किसे मिला कौन सा मंत्रालय

0

उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्रालय सौंपा गया है, जबकि स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है. चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास मंत्री का प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है. यूपी चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस से बीजेपी में गए जितिन प्रसाद को सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) दिया है. शपथग्रहण के तीन दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी सरकार-2.0 का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री इस मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। अब सोमवार को योगी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया।

किसे कौन सा मंत्रालय?

सीएम योगी आदित्यनाथ – नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग और अन्य बचे विभाग

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य – ग्राम्य अभियंत्रण

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – स्वास्थ्य और चिकित्सा

स्वतंत्र देव सिंह – जल शक्ति

चौधरी लक्ष्मी नारायण – गन्ना विकास

बेबी रानी मौर्य – महिला कल्याण

धर्मपाल सिंह – पशुधन और दुग्ध विकास

जितिन प्रसाद – PWD विभाग

ए के शर्मा – नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग (अतिरिक्त प्रभार)

नितिन अग्रवाल – आबकारी विभाग

कपिलदेव अग्रवाल – व्यावसायिक शिक्षा विभाग

दयाशंकर सिंह – परिवहन विभाग

आशीष पटेल – तकनीकी शिक्षा

संजय निषाद – मत्स्य पालन

असीम अरुण – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनशक्ति कल्याण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here