- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाली पोस्ट खूब वायरल हो रही है। यह पोस्ट जयपुर के मशहूर कोचिंग प्लेटफॉर्म “हांडा अंकल” के संस्थापक रवि हांडा ने शेयर की है। दरअसल, रवि हांडा ने अपने एक पुराने दोस्त से कई सालों बाद व्हाट्सएप पर बात की। उनका दोस्त IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस का ग्रेजुएट था और वहीं प्रोफेसर भी रह चुका था। बातचीत के दौरान हांडा ने उससे पूछा कि अब उसके कॉलेज में प्लेसमेंट का माहौल कैसा है।
- पोस्ट हुई वायरल
- इस पर दोस्त ने जवाब दिया, “मैं अब वकील हूं।” यह जवाब पढ़कर हांडा भी हैरान रह गए और मजाक में लिख दिया, “ये किस लाइन में आ गए भाई साहब!” रवि हांडा ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट अपने X अकाउंट पर शेयर किया और साथ में लिखा कि दोस्तों के संपर्क में रहना कितना जरूरी है। वरना ऐसे ही अचानक पता चलता है कि कोई प्रोफेसर अब वकील बन गया है। यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने इसे प्रेरणादायक कहा। एक यूजर ने लिखा, “वकील बनना बहुत बढ़िया करियर है।” दूसरे ने कहा, “शायद अब वह साइबर क्राइम के केस लड़ता होगा।” एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भारत में पहले इंजीनियर बनते हैं, फिर सोचते हैं क्या बनना है।”








































