वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रमरमा की प्रसिद्ध महादेव पहाड़ी के झरने में डूबने से २२ वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब कमलेश मिसारे अपने दोस्त निलेश और प्रकाश के साथ झरने में स्नान कर रहा था। मामले में पुलिस के द्वारा शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही कर शव को सुरक्षित शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया गया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
साथियों के साथ नहाने के दौरान हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट ही नहीं आसपास के जिलों में रमरमा महादेव पहाड़ी का झरना काफी प्रसिद्ध हो गया है। जहां पर दूर.दराज से लोग भगवान महादेव के दर्शन के लिए आते हैं तो वहीं झरने से गिर रहे पानी का भी आनंद लेते हैं। ऐसे ही थाना किरनापुर अंतर्गत ग्राम सेवती निवासी २२ वर्षीय युवक कमलेश पिता स्वर्गीय जयचंद मिसारे अपने साथियों के साथ किरनापुर से वारासिवनी के रमरमा में स्थित महादेव पहाड़ी में १९ जूलाई को घूमने के लिए आया हुआ था। जहां झरने में स्नान करने के दौरान अचानक कमलेश मिसारे पानी में डूब गया। जिसकी थोड़ी देर बाद उसके साथियों के जो साथ में स्थान कर रहे थे उन्हें जानकारी लगी तो उनके द्वारा आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। वहीं उपस्थित जनों के द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई मौके पर पुलिस व आसपास के लोगों के द्वारा गहरे पानी में पतासाजी की गई जहां कुछ देर के बाद शव बाहर आया। जिसे पुलिस ने बरामद कर सिविल अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में सुरक्षित रखवा दिया है वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मैं कमलेश मिसारे, निलेश वागडे तीनो रमरमा पहाड़ी घूमने आये थे – प्रकाश उरकूडे
प्रकाश उरकूड़े ने पुलिस को बताया की मैं ग्राम सेवती थाना किरनापुर रहता हूँ मजदूरी काम करता हूँ। मैं कमलेश मिसारे और निलेश वागड़े तीनो रमरमा पहाड़ी घूमने आये थे। जो हम तीनो ने शिव मंदिर जाकर दर्शन किये फि र वापस नीचे आकर तीनो झरना में नहा रहे थे। जो नहाते नहाते कमलेश मिसारे गहरे पानी में चले गया और पानी में डूब गया। जिसको बचाने का प्रयास किये किंतु वह गहरे पानी में फ स गया था दिखाई भी नही दे रहा था। मैने समिति के लोगो की मदद से बांस को पानी में डालकर हिला डुलाकर देखे जो उपर आ गया।










































