राखी ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रखा!:भाई ने कहा- हमें उसकी चिंता हो रही है, उसने लाइफ में बहुत दुख झेला है

0

राखी सावंत के उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान संग कोर्ट मैरिज की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। खुद राखी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी ने आदिल से शादी के बाद अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। अब उनके भाई राकेश का इस पूरी प्रकरण पर रिएक्शन आया है।

राकेश का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में ज्यादा तो पता नहीं है लेकिन राखी ने जो भी किया है, वो सोच समझ के ही किया होगा। राकेश ने कहा है कि वे सभी राखी को लेकर चिंतित हैं क्योंकि राखी फैमिली में सबसे छोटी है और उसने शुरुआत से ही काफी ज्यादा दुख झेला है। वहीं आदिल का कहना है कि राखी के साथ उनकी शादी हुई या नहीं इसके बारे में वो 10 दिन बाद बात करेंगे।

राखी ने लाइफ में बहुत दुख झेला है
राकेश ने कहा है कि राखी को पिछली बार बिग बॉस के घर में रितेश ने यूज किया और फिर धोखा दे दिया था। राखी को इस बात से काफी दुख पहुंचा था। राखी घर में सबसे छोटी है और उसने शुरुआत से ही काफी दुख सहा है। इस बार उसने सच में शादी की है इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि उसने जो भी फैसला लिया है वो सही साबित हो।

राखी ने सोच समझ के की है शादी
जब राकेश से राखी के इस्लाम कबूलने से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ‘ये तो मुझे नहीं पता। ये उनकी पर्सनल चीज है, हसबैंड वाइफ की बातें हैं। हमको ज्यादा कुछ तो नहीं पता लेकिन, अगर राखी ने किया है तो सोच समझ के किया होगा, उसने अपने हिसाब से ठीक ही किया होगा’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here