रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पिपरिया में परसवाड़ा थाना क्षेत्र का एक शातिर चोर एक घर में घुसकर जेवरात और नकदी रुपए की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ाया। जिसे ग्रामीणों ने अच्छीखासी मार कुठाई करते हुए, रामपायली पुलिस के हवाले कर दिया है। यह शातिर चोर गणेश कटरे ग्राम कुमनगांव थाना परसवाड़ा निवासी है। जिससे पूछताछ की जा रही है इस शातिर चोर से क्षेत्र में चोरी का खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमनगांव निवासी गणेश कटरे इस क्षेत्र का शातिर चोर बताया गया है। जिसके रिश्तेदार ग्राम गर्रा थाना रामपायली में है। बताया गया है कि गणेश कटरे लकवा वात की दवाई भी देता है।इन दिनों गणेश कटरे ग्राम गर्रा अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। 10 अक्टूबर को सुबह ग्राम पिपरिया निवासी कलीराम माहुले अपनी पत्नी रूपलता के साथ कृषि कार्य करने के लिए खेत चले गए थे । घर में उनके 3 एवं 5 साल के छोटे-छोटे बच्चे थे। 1 बजे करीब जब दोनों बच्चे अपने घर में थे तभी गणेश कटरे लकवा वात की दवाई देने के बहाने मोटरसाइकिल से पिपरिया कलीराम माहुले के घर पहुंचा। उस समय कलीराम माहुले घर में नहीं थे। गणेश कटरे ने दोनों बच्चों से पूछा कि मम्मी पापा कहां है तब बच्चों ने बताया कि मम्मी पापा खेत गए हैं। जिसके बाद गणेश कटरे ने बच्चों से घर के अंदर रखी आलमारी की चाबी कहां है, पूछा बच्चों ने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद गणेश कटरे ने दोनों बच्चों को 20-20 रुपये का प्रलोभन दिया। दोनों बच्चे प्रलोभन में आ गए और उन्होंने घर में रखी अलमारी की चाबी बता दी,। जिसके बाद गणेश कटरे ने चाबी से अलमारी, लाकर खोलकर सोने के जेवरात मंगलसूत्र का लॉकेट, नेकलेस, पायल, करधन और 10000 रुपये जेब में रख लिए थे। इसी दौरान जब गणेश कटरे घर के अंदर था तभी कलीराम माहुले पत्नी रूपलता के साथ खेत से घर पहुंच गए, देखें घर में कौन मेहमान है। आवाज सुनकर गणेश कटरे बाहर निकला कलीराम माहुले ने घर के अंदर अपरिचित व्यक्ति को देखकर उसे पकड़े। जिसके चिल्लाने पर मोहल्ले पड़ोस के लोग भी आ गए। पूछताछ में गणेश कटरे ने अपना बताया और यह भी बताया कि वह पानी पीने के लिए अंदर गया था। घर के अंदर अलमारी खुली पड़ी थी। शक होने पर गणेश कटरे के जेब चेक करने पर उसके जेब से सोने चांदी के जेवरात और नगदी 10000 रुपये मिले। जिसने कलीराम के घर की आलमारी से निकाल कर अपनी जेब में रखे हुए थे। गांव वालों ने गणेश कटरे की अच्छी मारकुटाई करते उसे रस्सी से बांध दिए और 100 डायल को सूचित किए। जिसके बाद गणेश कटरे को रामपायली पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिससे इस क्षेत्र में हुई अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि गणेश कटरे परसवाड़ क्षेत्र का पुराना शातिर चोर है।









































