अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। राम कथा पार्क में चल रहे कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को सांस्कृतिक आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि 7 साल पहले जब हमने अयोध्या का दीपोत्सव शुरू किया था, तब असमंजस की स्थिति थी। आज यह देश-दुनिया का अनोखा आयोजन बन गया है।
सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राम राज्य की नींव को मजबूत करता है। जिसे पीएम मोदी ने पिछले 9.5 सालों में भारत में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि जब दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। ऐसा लगा जैसे हर व्यक्ति की एक ही इच्छा थी और वह राम मंदिर का निर्माण था।
अयोध्या का 6वां दीपोत्सव कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम भाग्यशाली है, क्योंकि हम इस कार्यक्रम के साक्षी बने हैं। इस कार्यक्रम को 100 देशों में लाइव देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से सालों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। हमने नए अयोध्या को बनते देखा है।