7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, सोमवार को दुनियाभर में मनाय जा रहा है। कोरोना महामारी के बीच दुनिया में योग का महत्व बढ़ गया है। लोग अच्छी तरह समझ गए हैं कि भारत की इस पद्धति को आजमाकर हर शख्स खुद को सेहतमंद बना सकता है। 7वें योग दिवस की शुरुआत सुबह 6.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ हुई। इसके बाद देशभर में हुए अलग-अलग आयोजन में कई राजनेता योग करते नजर आए। देश के प्रथम नागरिक महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राष्ट्रपति भवन में योग किया। देखिए मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की तस्वीरें
राष्ट्रपति ने भी किया योग