अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपया 79.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 79.92 (अस्थायी) रुपये पर बंद हुआ। एक समय रुपया कारोबार के दौरान 80.05 रुपये प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर तक पहुंच गया था पर बाद में घरेलू शेयर बाजार और क्षेत्रीय मुद्राओं में तेजी से इसमें सुधार आया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 80.00 प्रति डॉलर पर खुला था। बाद में रुपये में कुछ सुधार आया और यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ ही 79.92 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पहले गत दिवस रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 79.98 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप, अन्य देशों की मुद्राओं में मजबूती और शेयर बाजार में तेजी से रुपये में सुधार आया। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.66 फीसदी घटकर 106.66 अंक पहुंच गया है।










































