वारासिवनी नगर के वार्ड नंबर 5 सिविल लाइन निवासी सीमा पति यशपाल मेहरा ने अपने पति दक्षिण सामान्य वन मंडल वन परीक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ रेंजर यशपाल मेहरा पर दहेज की मांग कर गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वारासिवनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी 40 वर्षीय सीमा मेहरा का विवाह 22 फरवरी 2008 को ग्राम बनखेड़ी थाना गाडरवाडा निवासी यशपाल मेहरा से सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ था। जिसके कुछ दिन बाद ही दहेज को लेकर प्रार्थी के पति यशपाल मेहरा के द्वारा दहेज में मायके से 5 लाख रुपए लाने की मांग कर गाली गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक मानसिक प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया।
जिसके बाद 10 अप्रैल 2009 को प्रार्थी के द्वारा घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी गई जिन्होंने आकर समझाएं परंतु फिर भी छोटी-छोटी बात को लेकर दहेज की मांग कर मारपीट की जाती थी और 2010 में यशपाल मेरा को रेंजर की नौकरी लग गई उसके बाद दोनों बालाघाट आ गए परंतु दहेज के लिए प्रताड़ित करने का दौर जारी रहा।
जिसके लिए इसके पूर्व 15 अगस्त 2018 को प्रार्थी सीमा मेहरा ने महिला थाना जबलपुर में समझाइस के लिए आवेदन दिया था और वह अपने बच्चों को देखकर अपना जीवन निर्वाह कर रही थी।
परंतु यशपाल मेहरा के द्वारा 15 नवंबर 2021 को पुनः दहेज में रुपए लेकर आने की बात कहते हुए विवाद कर गाली गलौज कर मारपीट की गई। पुलिस ने उक्त मामले में प्रार्थी सीमा पति यशपाल मेहरा की रिपोर्ट पर दक्षिण सामान्य वन मंडल वन परीक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ रेंजर यशपाल मेहरा के खिलाफ भादवि की धारा 498 ए 504 323 506 दहेज एक्ट की धारा 3 4 के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया है।










































