रेखा ने फिल्म के सेट पर की थी ये हरकत, आमिर खान ने कभी नहीं साथ किया काम

0

मुंबई. आमिर खान आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। पिछले 35 साल से बॉलीवुड में एक्टिव आमिर खान ने कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया  है। आमिर ने कभी भी रेखा के साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया।  

आईबी टाइम्स  की  रिपोर्ट के मुताबिक साल 1986 में रेखा ने फिल्म लॉकेट में जीतेंद्र के साथ काम किया था। इस फिल्म को आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने प्रोड्यूस किया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान तब फिल्म के सेट पर आया करते थे।  आमिर खान ने करीब से रेखा के काम करने के स्टाइल को देखा। रेखा सेट पर देर से आती थीं। वहीं, कई सीन को दोबारा शूट करना पड़ता था।

इस फिल्म में साथ कर रहे थे काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का फिल्म में ज्यादा ध्यान नहीं था। ऐसे में आमिर खान ने कभी भी रेखा के साथ काम नहीं किया है। एक वक्त आमिर  रेखा के साथ फिल्म टाइम मशीन में काम करने जा रहे थे। 

फिल्म में आमिर खान नसीरुद्दीन शाह और रेखा के बेटे का किरदार निभाने वाले थे। हालांकि, बजट की कमी के कारण ये फिल्म कभी नहीं पूरी हो सकी। शेखर कपूर ने नई स्टार कास्ट के साथ फिल्म बनाने की कोशिश की पर वह सफल नहीं हुए। 

When Aamir Khan lost his way, made everyone's day | Mumbai News - Times of  India

लाल सिंह चड्ढा में आएंगे नजर
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होने वाली थी। लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट ग्रंप का हिंदी रीमेक है।

लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर हैं। फिल्म में आजाद भारत से लेकर अभी तक की घटनाओं को शामिल किया जाएगा। फिल्म को डायरेक्टर अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here