नबाद- गया रेल खण्ड के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक किलोमीटर संख्या 346 के समीप रेल पटरी के किनारे एक युवक की लाश पड़ी दिखी। रेल पटरी के किनारे लाश होने की खबर जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। खबर मिलते ही काफी संख्या में पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। वही लाश मिलने की सूचना पर हजारीबाग रोड आरपीएफ भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान सरिया बाजार स्थित पेठियाटांड़ निवासी 25 वर्षीय युवक गुड्डू सिंह के रूप में की। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक युवक के परिवार वालों को दी। सूचना पर मृतक युवक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा शव की पहचान की गई। इस बीच सरिया पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।










































