रैली निकालकर हर घर तिरंगा झंडा फहराने का दिया गया संदेश

0

नगर मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत १२ अगस्त को शाम ४ बजे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रैली निकालकर लोगों को तिरंगा झंडा फहराने के प्रति जागरूक किया गया। यह रैली शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगे झंडे की जय के नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई और यह रैली नगर मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए नगरवासियों को घर हर तिरंगा झंडा फहराने प्रेरित किया गया ताकि सभी में देश-प्रेम की भावना जाग्रत हो सके। चर्चा में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीचंद मानवटकर ने बताया कि आजादी के ७५ वां अमृत महोत्सव के अवसर पर १३ से १५ अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा फहराने के शासन के द्वारा निर्देश दिये गई है इसी कड़ी में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा झंडा फहराने का संदेश दिया है। श्री मानवटकर ने बताया कि हर घर तिरंगा झंडा फहराने के प्रति जागरूक करने का मकसद है कि देश व क्षेत्रीय नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ें और तिरंगा हमारे देश की शान है साथ ही देश के गौरव का प्रतीक है। साथ ही यह भी बताया कि तिरंगा झंडे की शान को बरकरार रखने के लिए एवं इसके प्रति लोगों के समान भाव को और बढ़ाने के लिए तथा व्यक्तिगत रूप से भारतीय लोगों को तिरंगे से जोडऩे के लिए सरकार के द्वारा आजादी के ७५ वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here