कर्नाटक में चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भी शनिवार और रविवार को कर्नाटक के दौरे पर है और ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इन दो दिन में पीएम मोदी 6 जनसभाएं और 2 रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के खिलाफ निजी हमलों के बाद भाजपा हमलावर है। मोदी भी अपनी सभाओं में इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं। मोदी पर जब-जब इस तरह के निजी हमले हुए हैं, भाजपा को बड़ा फायदा मिला है।










































