एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी कमाल किया है। अब हाल ही में उनकी इस खुशी को एक्टर के बेटे वेदांत ने दोगुना कर दिया है। दरअसल, वेदांत ने 48वें जूनियर नेशनल एक्वॉटिक चैंपियनशिप में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- कभी न मत कहो… 1500 मीटर फ्रीस्टाइल नेशनल जूनियर रिकॉर्ड वेदांत ने तोड़ दिया है। माधवन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वेदांत तैरते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच कमेंटेटर कहते हैं कि लगभग 16 मिनट में वेदांत ने अद्वैत पेज के 780 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।









































