नगर के वार्ड नंबर 28 नर्मदा नगर पुरानी बर्फ फैक्ट्री के पास लघुशंका करने को लेकर एक युवक को 4 लोगों ने अवैध रूप से रुपयों की मांग की और रुपए नहीं देने पर उसे लोहे की रॉड हाथ बुकको से मारपीट कर घायल कर दिये। घायल युवक अजय पिता नोकेलाल ब्रम्हे 30 साल वार्ड नंबर 10 बंदरझिरिया कोसमी थाना ग्रामीण निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। कोतवाली पुलिस ने युवक द्वारा की गई रिपोर्ट पर अवैध वसूली और मारपीट के इस मामले में मोहम्मद कबाड़ीउसके बेटे समीर सहित चार लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय इंडसेंड बैंक बालाघाट में केस कलेक्शन का काम करते हैं। 4 सितंबर की रात्रि 9:30 बजे करीब अजय अपने दोस्त अभिषेक रामटेके के साथ मोटरसाइकिल में मोती नगर रोड से सरेखा रेलवे फाटक तरफ जा रहे थे। नर्मदा नगर बर्फ फैक्ट्री के पास अजय लघुशंका लगने पर मोहब्बत कबाड़ी की दुकान के सामने सुनसान खाली स्थान पर लघुशंका कर रहा था ।तभी कबाड़ी की दुकान से 2 कर्मचारी आये और अजय को लघुशंका करने को लेकर गाली गलौज करने लगे और वे लोग लघुशंका करने को लेकर अजय से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे थे।अजय ने उन्हें रुपए नहीं दिए तब दोनों अजय को मारपीट करने लगे। उसी समय मोहम्मद कबाड़ी और उसका लड़का समीर हाथ में लोहे की रॉड लेकर आए और दोनों पिता-पुत्र ने अपने 2 कर्मचारियों के साथ अजय को लोहे की रॉड और हाथ बुकको से मारपीट किए। जिससे अजय घायल हो गया बीच बचाओ करने के दौरान 100 डायल भी मौके पहुंच गई। 100 डायल को आते देख मोहम्मद कबाड़ी उसका बेटा समीर सहित चारों लोग अजय को जान से खत्म करने की धमकी देकर चले गए। जिसके बाद घायल अजय को कोतवाली लाया गया। जिसके बयान लेने के बाद घायल अजय को जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। अजय द्वारा की गई रिपोर्ट पर मोहम्मद कबाड़ी उसका बेटा समीर सहित चार लोगों के विरुद्ध धारा 294 323 327 506 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की










































