लांजी : पंचायत ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ने मटकी फोडक़र जताया विरोध

0


लांजी (पद्मेश न्यूज)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नवगठित संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में सोमवार को अपनी जायज मांगों के समर्थन में नगर के जनपद पंचायत परिसर के सामने मटकी फोडक़र एवं शिवराज सरकार होश में आओ के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते इसका असर साफ साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण इलाकों के विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़े है। ऐसे में जब तक मध्यप्रदेश शासन इनकी मांगे पूर्ण नहीं करती तो कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। कुछ दिन पहले मंत्री रामकिशोर कावरे ने भी हड़तालियों को उनकी मांगे जायज बताकर हड़ताल का समर्थन करते हुए मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बीते कई दिनों से सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं तो प्रदेश के नेतृत्व में नए नए रूप से प्रदर्शन कर सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि शासन का इस ओर ध्यान आकर्षण हो और वह हमारी मांगों पर गौर करें। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं होती है तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर और अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। पदाधिकारियों ने आगे बताया कि पंचायत अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है जिससे सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण जनों को आ रही है क्योंकि वर्तमान में कई लोगों के कार्य रुके हुए हैं जिससे उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। पदाधिकारियों का कहना है कि अगर सरकार को किसी प्रकार से विकास कार्य में बाधा नहीं लाना है तो वह जल्द से जल्द हमारी मांगे पूर्ण करें। सोमवार को जनपद परिसर के सामने हुए विरोध प्रदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे इसके साथ ही इस प्रदर्शन में ओल्ड पेंशन संघ के कर्मचारियों को समर्थन रहा।
सरकार जल्द से जल्द पूर्ण करे मांग-भुवन कब

संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भुवन कबीरे ने कहा कि उनके द्वारा 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। हमारे साथ अन्य 17 संगठन भी हड़ताल कर रहे है। हम सभी संगठनों की जों जायज मांगे है उसे सरकार जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग कर रहे है। सोमवार को सभी हड़तालियों के द्वारा जनपद परिसर के सामने मध्यप्रदेश शासन के विरोध में मटकी फोड़ कर प्रदर्शन किया गया। मटकी फोडऩे का उद्देश्य प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार को जगाना है। हमारे द्वारा किए जा रहे हड़ताल के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य रुके है इसलिए जल्द से जल्द हमारी मांगे पूर्ण करे ताकि हम सभी कर्मचारी पुन: अपने कार्य में वापस जा सके।
सरकार का ध्यानाकर्षण कराने किया गया मटकी फोड़- राजेन्द्र हरिन्द्रवार
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र हरिन्द्रवार ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है किन्तु सरकार हमारी मांगों को लेकर अभी तक संज्ञान में नहीं ले रही है इसका विरोध जताने के लिए ब्लॉक स्तर पर जनपद के सामने मटकी फोडक़र सरकार का विरोध किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार जागृत होकर संयुक्त मोर्चा के 17 घटको की मांग पर विचार करे और 17 घटकों के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द मांगो को पूर्ण करे। अगर तब भी सरकार हड़ताल को लेकर जागृत नहीं होती तो और उनका ध्यानाकर्षण करने के लिए और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here