लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

नगर मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा २ मई को लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवीलता ग्वालवंशी, जिला पंचायत सदस्य झामसिंह नागेश्वर, महिला एवं बाल विकास समिति सभापति श्रीमती पूजा चौघरी, सदस्य रक्षा डहरवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग लालबर्रा की प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती यशोदा भगत की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर नौनिहाल बेटियों की अतिथियों के हस्ते तिलकवंदन कर पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से राज्य स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसे उपस्थितजनों ने देखा और सुना। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की बेटियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर अतिथियों के हस्ते लाडली बेटियों को प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकों का सम्मान एवं कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत के परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधो का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं संचालित की जा रही है और आज राज्य स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है बेटियों के सम्मान में एवं बेटिया आज हर क्षेत्र में आगे भी बढ़ रही है इसलिए सभी अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करे और शासन की योजनाओं का लाभ ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here