लाड़ली बहना में कियोस्क वालों की चांदी, बैंक में परेशानी

0

लाड़ली बहना योजना के क्रियांवयन में कियोस्क संचालकों का महत्वपूर्ण कार्य है। सभी कियोस्क पर बीते कुछ दिनों से बड़ी संख्या में महिलाएं आधार अपडेट करवाने के लिए पहुंच रही हैं। इस मौके को कियोस्क सेंटर वालों ने भुनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिलाओं को आधार अपडेट करने के साथ ही पैन कार्ड बनवाने के लिए कहा जा रहा है। यह समस्या बैंकों के खाते खोलने के लिए बैंक जा रही महिलाओं को भी आ रही है। इधर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बैंकर्स से गूगल मीट कर साफ कर दिया है कि सिर्फ आधार कार्ड से ही खाता खोलें।

पैन कार्ड बनवाने के लिए 150 रुपये तक वसूल रहे

महिलाओं से पैन कार्ड नहीं मांगे जाएं। दरअसल कियोस्क सेंटर पर आने वाली महिलाओं को खाते की केवायसी के नाम पर पैन कार्ड बनवाने के लिए बोलने की जानकारियां कई जगह से आ रही हैं। अधिकतर कियोस्क सेंटर पर पैन कार्ड बनाने का काम भी किया जाता है। पैन कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं से 150 रुपये तक वसूल किया जा रहा है। साथ ही आधार अपडेट करने की राशि अलग से ली जा रही है। महिलाएं भी जानकारी के अभाव में पैन कार्ड बनवाना आवश्यक समझ रही हैं। दूसरी तरफ बैंक भी केवायसी के लिए महिलाओं से पैन कार्ड मांग रहे हैं। योजना में महिलाओं को गैरजरूरी दस्तावेज के लिए परेशान करने जैसी सूचना भी आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here