लीना मनिमेकलाई ने काली के पोस्टर से किया देवी-देवताओं का अपमान, लोगों का फूटा गुस्सा

0

हाल ही में फिल्ममेकर लीना मनिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को देख लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। इसे ईश निंदा का मामला बताकर लीना को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। जारी किए गए फिल्म के उस पोस्टर में काली मां को सिगरेट पीता दिखाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि काली मां को हाथ में LGBTQ का झंडा भी दिखाया गया है। लीना ने इस पोस्टर को 2 जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर लीना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। जैसे ही यह पोस्टर आया वैसे ही लीना पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। साथ ही उनका विरोध किया जा रहा है।

लीना को गिरफ्तार करने की मांग

दरअसल 2 जुलाई को इंडियन फिल्म मेकर लीना मनिमेकलाई मे अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर को शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि उनकी इस डॉक्यूमेंट्री को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया। इन सबके साथ ही लीना ने यह भी बताया कि वे इसे लेकर कितनी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपनी इस डॉक्यूमेंट्री का नाम काली रखा है। उनके शेयर किए गए पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीता हुआ दिखाया गया है। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़क गए हैं। साथ ही पोस्टर में मां काली के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में LGBTQ समुदाय का झंडा दिखाया गया है।

पोस्टर देख भड़के यूजर्स

लीना की इस डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर देखने बाद लोग काफी भड़क गए हैं। वे लीना को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। वे इस पोस्टर पर तरह-तरह के कमेंट कर लीना पर धार्मिक धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। एस यूजर ने लिखा कि ‘हर दिन हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया जाता है। ये हमारे सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं।’ वहीं एक यूजर ने अमित शाह से लेकर पीएमओ को टैग करते हुए पोस्टर और फिल्म पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘क्या दूसरे धर्म की भगवानों को इस तरह स्मोक करते हुए दिखाया जा सकता है।’ एक और ने हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here