शुक्रवार को नगर में एक बुजुर्ग से हुई 1लाख रु की लूट का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने लूट की इस वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं ।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से 64हजार600रु नगद,लूट की वारदात में उपयोग की गई सफेद रंग की कार और बैंक की तीन पासबुक सहित अन्य सामग्री जब्त की है।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में जिला अशोक नगर थाना मुंगावली निवासी 20 वर्षीय धनराज पिता राम सिंह सासी, जिला राजगढ़ थाना सोडा ग्राम गुलखेड़ी निवासी 23 वर्षीय चंदन पिता भागमल सिसोदिया, अशोकनगर ग्राम मुंगावली निवासी 21 वर्षीय शाहरुख पिता अनीश सहित दो अन्य नाबालिग आरोपियों के नाम का समावेश है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कार में बैठकर सिवनी की तरफ भागे थे जहां कोतवाली पुलिस ने सिवनी और लखनादौन पुलिस से संपर्क कर नाकाबंदी कराकर इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आपको बताये कि शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर 32 नर्मदा नगर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग घमनलाल पिता ईशुलाल कटरे ने बैंक से 1लाख रु निकाले थे जिसे बैग में भरकर साइकिल के हैंडल में बैग रखकर गुजरी की तरफ गए थे जहां से आरोपियों ने साइकिल में रखें उनके बैग को लूट कर फरार हो गए थे।










































