लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर कभी न करें ये 5 काम, 90% लोग हर दिन करते हैं ये बड़ी गलती

0
  • आज के समय में लैपटॉप हमारे कई सारे डेली रूटीन वर्क का हिस्सा बन चुका है। पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और प्रोशेफनल ऑफिस वर्क के लिए हर दिन लैपटॉप की जरूरत होती है। अधिक काम होने की वजह से लैपटॉप को कई बार चार्जिंग में लगाना पड़ जाता है। लैपटॉप को चार्ज करना वैसे तो कोई रॉकेट साइंस नहीं लेकिन अगर इसमें लापरवाही की जाए तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। जैसे अगर आप कई घंटों तक लैपटॉप को चार्ज करते हैं तो इससे बैटरी डाउन होने लगती है और साथ ही परफॉर्मेंस भी खराब होती है।
  • चार्जिंग के दौरान की गईं गलतियों की वजह से सिर्फ लैपटॉप की परफॉर्मेंस ही खराब नहीं होती बल्कि कई बार हमें खुद को भी बड़ा नकुसान हो जाता है। इसलिए अगर आप अपनी सेफ्टी चाहते हैं और लैपटॉप को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो आपको कुछ गलतियों से हमेशा बचना चाहिए। आपको लैपटॉप को चार्जिंग में लगाने के समय 5 गलतियों से बचना चाहिए।
  • चार्जिंग पर लैपटॉप को लगाकर कभी न करें ये काम
  • चार्जिंग पर लगे लैपटॉप को वैसे भी कभी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। यह गलती तब और बड़ी हो जाती है जब लोग इसमें चार्जिंग के साथ साथ हैवी ग्राफिक्स वाले गेम खेलते हैं। गेमिंग करने से बैटरी तेजी से कंज्यूम होती है। इसके अलावा वीडियो एडिटिंग जैसे काम से भी बचना चाहिए।
  • अगर आप लैपटॉप चार्जिंग के दौरान हैवी टास्क वाले काम करते हैं तो प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड पर अधिक दबाव पड़ता है। इसकी वजह से लैपटॉप तेजी से गर्म होने लगता है। लगातार ओवरहीटिंग की वजह से बैटरी लाइफ तेजी से डाउन होती है।
  • कई बार लोग थोड़े से आलस के चक्कर में लैपटॉप को बिस्तर या फिर तकिए के नीचे ही रखकर ही चार्जिंग पर लगा देते हैं। बिस्तर में होने की वजह से हीटिंग को बाहर निकालने वाले विंड्स बंद हो जाते हैं इसका नतीजा यह होता है कि अंदरूरी एरिया का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिसकी वजह से मदरबोर्ड खराब हो सकता है।
  • कई बार लोग रातभर लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको तुरंत अपनी यह आदत बदल लेनी चाहिए। भले ही आजकल के एडवांस लैपटॉप में ओवरचार्ज प्रोटेक्शन होती लेकिन लगातार 100 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज करने की वजह से बैटरी हेल्थ तेजी से खराब होती है।
  • अक्सर देखा जाता है कि अगर किसी के पास लैपटॉप का चार्जर किसी वजह से मौजूद नहीं है तो वह दूसरे चार्जर या फिर लोकल चार्जर से उसे चार्ज करने लगते हैं। यह एक गलती आपके पूरे लैपटॉप को खराब कर सकती है। गलत वोल्टेज या अनस्टेबल करंट की वजह से लैपटॉप की बैटरी खराब हो सकती है या फिर उसमें आग तक लग सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here