वन्यप्राणियों के होने लगे दीदार, बाघ के साथ अन्य वन्यप्राणियों को देखकर खुश हुए पर्यटक

0

लालबर्रा नगर मुख्यालय से लगभग ८ किमी. दूर स्थित ग्राम पंचायत टेकाड़ी ला. के अंतर्गत आने वाले वनग्राम चिखलाबड्डी, नवेगांव जंगल में बाघ, तेंदुआ, चीतल अन्य वन्यप्राणियों का दीदार करने पर्यटक जाते थे परन्तु बारिश प्रारंभ होने एवं मार्ग खराब होने के कारण विगत ४ माह से वन विभाग ने वन्यप्राणी विचरण क्षेत्र के अंदर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बाद पर्यटकों ने वन विभाग से सड़कों की मरम्मत कार्य करवाकर वन्यप्राणी विचरण क्षेत्र में सफारी प्रारंभ करने की मांग की गई थी जिसके बाद वन विभाग के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया एवं जिस क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उक्त स्थानों पर १५ नवंबर से पर्यटकों को प्रवेश करने दिया जा रहा है और पर्यटक भी वन्यप्राणी विचरण क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है। १७ नवंबर की सुबह टाइगर जोन लालबर्रा में बाघ व अन्य वन्यप्राणी पर्यटकों को दिखाई दिया जिसका वीडिय़ों व फोटो पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया है एवं जंगल क्षेत्र में वन्यप्राणियों के दीदार होने से पर्यटक खासा उत्साहित नजर आ रहे है और वन परिक्षेत्र घूमने के लिए पर्यटकों की संख्या भी बढऩे लगी है। वही वन विभाग के अधिकारियों ने जिप्सी वाहन संचालक, चालकों को व पर्यटकों से जिस क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य जारी है उक्त स्थानों एवं प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here