वानखेड़े में सोमवार को टकराएंगे मुंबई और राजस्थान, देखें पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट ड्रीम 11 व हेड टू हेड

0

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स 1 अप्रैल (सोमवार) को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों का यह आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला होगा। मुंबई दो मैचों में शून्य अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। दूसरी ओर राजस्थान के दो मैचों से 4 अंक है और तीसरे नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रन से हार गई थी। वहीं, अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से 31 रन से हार गए थे। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया। फिर दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से पटखनी दी।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 MI Vs RR Head To Head Record)

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 28 आईपीएल मैच खेले गए हैं। मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई पर समाप्त हुआ। राजस्थान के खिलाफ मुंबई का हाई स्कोर 214 है। मुंबई के खिलाफ आरआर का उच्चतम स्कोर 212 है। MI ने RR के साथ पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। आखिरी बार रॉयल्स ने इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 में जीत हासिल की थी। वानखेड़े में मुंबई के साथ आठ मुकाबले खेले हैं। उनमें से पांच जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here