वारा के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

0

वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत वारा के ग्रामीणों के द्वारा 4 अगस्त को एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर बालाघाट रोड डाइवर्ट मार्ग मैं नहर पर बने पुलिया के पास बनाए गए स्पीड ब्रेकर को हटाने एवं पुरानी सड़क का पुनर्निर्माण करने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा स्पीड ब्रेकर को तोड़ने का भी प्रयास किया गया किंतु उक्त स्थान पर निवासरक ग्रामीण के द्वारा स्पीड ब्रेकर तोड़ने से रोकते हुए विवाद की स्थिति निर्मित करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद सभी ग्रामीण वापस हो गए जिसमें उनके द्वारा एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले में कार्यवाही करने की मांग की गई। ताकि मार्ग से वाहनों का सुविधा पूर्वक आवागमन हो सके एवं किसी भी व्यक्ति को ब्रेकर या रोड के कारण दुर्घटनाग्रस्त ना होना पड़े। इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजा रिजवान अली महेश्वर बिसेन अंकुश राहंगडाले शिवेंद्र शरणागत रिजवान शेख गणेश भाऊ डिगेश शरणागत प्रदीप चीचखेड़े रविंद्र तिड़गाम विजय करकाड़े शादाब मोहम्मद विनय मरकाम पप्पू खंडायत पूरनलाल सोनवाने एजाज मोहम्मद बबलू पटले गुड्डू पटले संजू चंदने आशुतोष सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

यह है मामला

बालाघाट रोड पर स्थित वारा रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है जिसको लेकर बालाघाट रोड का ट्रैफिक डायवर्ट कर वारा के शिवधाम मोहल्ले से कर दिया गया है। जहां से प्रतिदिन छोटे बड़े सभी प्रकार के सैकड़ो वहां आना-जाना कर रहे हैं ऐसे में रेलवे के द्वारा नहर पर पुलिया बनाया गया है। जिसके पास श्री दमाहे के घर के सामने दो बड़े-बड़े खड़े ब्रेकर बना दिए गए हैं वहीं करीब 1000 मी से अधिक की रोड का पुनः निर्माण नहीं किया गया है जिस कारण से उक्त मार्ग किनारे रहने वाले व ग्राम के ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जो खड़ा ब्रेकर है उस कारण से उनके वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं तो वही ग्राम पंचायत की रोड पूरी तरह जर्जर हो गई है जहां पर पानी जमा हो रहा है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जबकि यह आवागमन अभी और लंबे समय तक चलना है ऐसे में मार्ग पूरा कीचड़ हो गया है। जबकि उक्त मार्ग पंचायत के द्वारा 20 साल पहले निर्माण किया गया था जिसकी चौड़ाई 3 मीटर है ऐसे में बड़े वाहनों को आने-जाने में तो दिक्कत है ही किंतु क्रॉसिंग के दौरान वाहन फंस रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा मांग की जा रही है कि पुलिया के पास के ब्रेकर को हटा दिया जाए या एक सिंगल ब्रेकर अच्छे से बना दिया जाये। जो ग्राम पंचायत की सड़क है वह बड़ी मुश्किल से बनती है ऐसे में मार्ग की स्थिति खराब ना हो इसके लिए अच्छा चौड़ा मार्ग का निर्माण किया जाये। ताकि निरंतर वाहनों का आना-जाना चला रहे और रोड क्षतिग्रस्त ना हो। इसमें ब्रेकर को लेकर ग्रामीण 4 अगस्त की सुबह ब्रेकर तोड़ने के लिए गए हुए थे जहां विवाद की स्थिति देखते हुए वहां वापस हो गये। जिन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर ब्रेकर हटाने और मार्ग का पुनर्निर्माण करने की मांग की है।

ग्रामीण महेश्वर बिसेन ने बताया कि हमारे मोहल्ले में समस्या बहुत है पर ब्रेकर यहां पर सबसे मुख्य समस्या बनी हुई है। क्योंकि सभी इसी मार्ग से आना-जाना करते हैं जिन्हें परेशानी होती है तो हम सभी वहां पर गए हुए थे और ब्रेकर को आने-जाने जैसा बनने के लिए काम कर रहे थे। तो वहां निवासरत दमाहे जी के द्वारा रोका गया और तोड़ने से मना किया गया वहीं इसके बाद कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए जिम्मेदार हमें ठहरने का प्रयास किया गया तो हम वापस आ गए हैं। आवागमन में बहुत समस्या है लोग गिर रहे हैं हाथ पैर छिला रहे हैं हम चाहते हैं कि उसे ठीक किया जाये या हटाया जाये दो ब्रेकर से समस्या बनी हुई है। व्यक्ति कभी भी नहर में गिर सकता है इसके लिए पैराफिट वाल भी होना चाहिए यह मार्ग का उपयोग केवल हम नहीं नगर सहित क्षेत्र के हजारों लोग कर रहे हैं।

प्रदीप चीचखेड़े ने बताया कि नहर पर बने पुलिया के पास में दो ब्रेकर बहुत ज्यादा ऊंचे बना दिए गए हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना है उसे हटाने की हमारे द्वारा कोशिश की गई तो दमाहे जी के द्वारा हाथापाई पर उतरने जैसा व्यवहार किया गया इसके बाद उसे वैसा ही छोड़ दिया गया है। यह ब्रेकर रात्रि में दिखाई नहीं देते हैं जबकि यह मार्ग 24 घंटे चलता रहता है अभी डाइवर्ट मार्ग है तो हर कोई यहीं से आता जाता है। ऐसे में अनबैलेंस होकर लोग गिर रहे हैं 3 मीटर की रोड है जो जर्जर हो चुकी है बड़े-बड़े ट्रक यहां से जा रहे हैं और दो वाहनों की क्रॉसिंग पर वाहन फंस जाते हैं। हम चाहते हैं कि वह ब्रेकर हटाने के साथ इस मार्ग का पुनर्निर्माण होना चाहिए क्योंकि जाम की समस्या से परेशानी हो रही है।

पूर्व सरपंच राजा रिजवान अली ने बताया कि हमारे मोहल्ले में रेलवे ओवरब्रिज बाईपास बनाया गया है जिसमें नहर पर जो पुलिया बनाया गया है उसे 1000 मीटर से अधिक की सड़क पुरानी है और 3 मीटर की सड़क बनी हुई है जो भारी वाहनों के चलने लायक नहीं है। 20 वर्ष पहले इसका निर्माण हुआ था इसके बाद इसका पुनः निर्माण नहीं हुआ है इससे हमें समस्या है जैसे नवीन सड़क वाराटोला और पुलिया के पास में बना दी गई है तो यहां पर भी नई सड़क बनना चाहिए। इन्होंने पूरी सड़क का आकलन करना था हमें आवागमन से समस्या नहीं है केवल रोड का पुनर्निर्माण होना चाहिए। पुलिया के पास दो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं वह खड़े हैं दुर्घटना का केंद्र है उसे ब्रेकर जैसा बनाया जाना चाहिये। यहाँ दो ब्रेकर की जरूरत नहीं है स्पीड ब्रेकर तोड़ने हम गए तो वहां पर निवासरत व्यक्ति के द्वारा कहा गया कि हम इसको स्लोप कर देंगे इसके लिए हमने एसडीएम को आवेदन दिया है कि वह इसे स्लोप करें या हटाएं क्योंकि हर किसी को दुर्घटना का डर लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here