वारासिवनी कांग्रेस ने नहीं मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस !

0

वारासिवनी में इसके विपरीत ही नजर आया कि ब्लॉक या नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जारी निर्देश का किसी प्रकार से पालन नहीं किया गया नाही कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिस पर कांग्रेस जनों से चर्चा की गई तो उनके द्वारा जानकारी ना होने की बात कही गई जबकि निर्देशानुसार जिला प्रभारी की अध्यक्षता में तैयारी की समीक्षा बैठक होना था।

16 मार्च को मीडिया एवं सोशल मीडिया में व्यापक प्रचार प्रसार कर 19 मार्च को जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता कर बैनर तिरंगा एवं स्लोगन की तख्ती की व्यवस्था कर 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन करना था। जिसमें 2 से 4 किलोमीटर की तिरंगा पदयात्रा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा निर्धारित स्थान से अंबेडकर प्रतिमा तक निकालना था। संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण करना था महात्मा गांधी एवं भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वीडियो संदेश का प्रदर्शन और प्रसारण कर प्रेस नोट जारी करना था साथ ही कार्यक्रम की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर चला कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजना था परंतु इसमें से किसी भी प्रकार से कोई भी कार्यक्रम ब्लॉक या नगर कांग्रेस की ओर से वारासिवनी में देखने नहीं मिला।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धवल मॉडल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के संबंध में उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं है फिलहाल वारासिवनी में रह रहे हैं ऐसे में 20 मार्च को क्या कार्यक्रम करना था।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल पिपरेवार ने बताया कि आप से जानकारी प्राप्त हो रही है वारासिवनी तक जानकारी नहीं पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here