नगर के भीमराव आंबेडकर मंगल भवन में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल के द्वारा वैक्सीनेशन केंद्र में पहुंचकर वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। नगर में एकमात्र कृषि उपज मंडी में वैक्सीनेशन केंद्र संचालित किया जा रहा था जहां पर लगातार भीड़ बढ़ती ही जा रही थी ऐसे में कोविड.१९ गाइडलाइन के तहत लोगों से नियमों का पालन करवाने के लिए भीमराव अंाबेडकर मंगल भवन में संचालित कोविड.१९ सेंटर में वैक्सीनेशन केंद्र प्रारंभ किया गया है। जहां पर लोगों को वैक्सीन लगाई गई इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जयसवाल ने भी केंद्र में दूसरा टीका लगवाया गया।
चर्चा में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि ५ अप्रैल को वैक्सीन का पहला डोज लगा था अब दूसरा डोज लगा है। जनता में जागरूकता जिस प्रकार से लाई गई है और जो एतिहाद बरते गए हैं तत्कालीन स्थिति में जो व्यवस्था बना कर लगातार अभियान चलाया गया उसी का परिणाम है कि कोरोना पॉजिटिव नहीं आ रहे हैं परंतु आज भी लोगों को मास्क लगाने दूरी बनाने की जरूरत है ताकि संभावित तीसरी लहर को रोक सके। टीका अनवरत प्रक्रिया है पहले लोग कम आ रहे थे तो टीका बचता था अब जागरूकता के कारण केंद्र में लोग ज्यादा आ रहे हैं इसलिए कमी हो रही है पर यह प्रक्रिया अनवरत जारी है बढ़ती भीड़ को देखते हुए दूसरा सेंटर बनाया गया है।
श्री जायसवाल ने बताया कि तीसरी लहर को रोकने में हम जरूर ही कामयाब होंगे और उससे निपटने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र तक व्यवस्था बनाकर पूरी तैयारी कर ली गई है और २ साल में हम विकास में पिछड़े हैं इसका कारण कोरोना वायरस है। पहली बैठक जिले में विकास कार्यों को लेकर थी जिसमें विशेष किसानों की समस्या खाद व बिजली पर बात की गई जिसमें ऊर्जा मंत्री से चर्चा की गई है और दोनों विषय पर सोमवार तक थ्री फेस लाइन का समय बढ़ाने खाद की बड़ी खेप जिले में आने की संभावना है।
श्री जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस सरकार गिरने के बाद पहली बार प्रभार मंत्री जिले में आए और बैठक हुई जिसमें परिचय अपनी जगह जरूरी है पर जिले की मुख्य समस्या बिजली और खाद पर भी चर्चा की गई है। पहली बैठक में हम किसी के प्रति धारणा नहीं बना सकते है क्षेत्र में लोगों के जो बिजली बिल बड़े हुए आ रहे हैं उसे सुधारने के लिए वे विद्युत कार्यालय जायें या हमसे बात करें क्योंकि कोरोना के कारण बिना रीडिंग के बिल आये हैं इस कारण स्लेप का रेट बिगड़ गया है।










































