विक्की कौशल ने दिखाया अपने अंदर छिपा जेठालाल, तारक मेहता के फैंस को जरूर पसंद आएगा डांस

0

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके फिल्में भी दर्शकों को खूब पंसद आ रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म भूत रिलीज हुई है, जिसमें सरदार ऊधम सिंह और सैम बहादुर जैसे अभिनेता भी शामिल हैं। लेकिन यहां हम जो बताने वाले हैं वो उनकी फीमेल फैंस को जरूर पसंद आएगा। विक्की ने हाल ही में अपना जेठालाल अवतार दिखाया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार जेठालाल की तरह डांस किया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ सालों से लगातार दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। इस शो को 14 साल पूरे हो चुके हैं, पर हर साल दर्शकों का प्यार इसके लिए बढ़ता ही जा रहा है।

विक्की ने शेयर किया वीडियो

विक्की कौशल का जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें वो जेठालाल की तरह डांस कर रहे हैं। यह डांस करते हुए उन्हें काफी मजा आ रहा है। वो इस समय 4 कप कॉफी पीकर डांस कर रहे थे। इसके बाद उनके एक फैन ने इस वीडियो एडिट करके इसकी तुलना जेठालाल के डांस से की है। इस वीडियो में पहले विक्की कौशल अपने रूम में नाचते हुए दिख रहे हैं और फिर जेठालाल का डांस दिखाया गया है। इन दोनों के डांस के कई स्टेप एक जैसे हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है।

पिछले कुछ दिनों में विक्की कौशल अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रहे हैं। खबरों के अनुसार विक्की कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई बार कटरीना के घर के बाहर देखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here