28 फरवरी को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन द्वारा शोध कार्य प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञान दिवस के अवसर पर नगर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित पुरातत्व शोध संस्थान परिसर में जिला भूगर्भ शोध संस्थान द्वारा विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो भूगर्भ शास्त्री प्रोफ़ेसर डॉ संतोष सक्सेना के प्रमुख उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में मौजूद रहे भूगर्भ विज्ञान से जुड़े शोधकर्ताओं द्वारा विज्ञान विषय पर अपने विचार रखते हुए ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। साथ ही यह रूपरेखा की बनाई गई नये वैज्ञानिकों को आगे किस प्रकार कार्य करना चाहिए तथा बच्चों को स्कूल स्तर से ही किस प्रकार वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि वे विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़े।










































