विद्युत करंट लगाकर किया था चीतल का शिकार

0

खेत में विद्युत करंट लगाकर वन्य प्राणी चीतल का शिकार करने, चीतल को काटकर मांस का बटवारा करने, पकाकर उसका मांस खाने और वन्य प्राणियों के शिकार में शामिल होने के आरोप में वन अमले ने छापामार कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इसी मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी अभी वन अमले की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं ।वन्य प्राणी के शिकार का ताजा मामला वन परिक्षेत्र दक्षिण लामता के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरबोडी चाचेरी का बताया जा रहा है। जहां विद्युत करंट लगाकर वन्य प्राणी का शिकार करने वाले इस मामले में वन अमले ने डोंगरबोडी निवासी दिलीप दीपचंद गोंड और आधार सिंह पिता जयचंद परते को गिरफ्तार किया है। जबकि इसी मामले से जुड़े अन्य दो आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश वन अमले द्वारा शुरू कर दी गई है।।

चीतल का मांस, चमड़ा ,सिंग, पैंगोलियन के अवशेष सहित अन्य सामग्री जप्त
बताया जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के घर और घटनास्थल से वन अमले ने चीतल का पका हुआ मांस, चमड़ा, चीतल के सिंग, पैंगोलियन के कुछ अंग सहित शिकार में उपयोग किए गए जी आई तार, लकड़ी की खुटी, रस्सी, कांच की बोतल सहित अन्य सामग्रियां जप्त की है। जहां मामले में गिरफ्तार आरोपियों और अन्य नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ वन अमले ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वही मामले से जुड़े अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना पर की गई कार्यवाही
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परीक्षेत्र दक्षिण लामता के वन अमले को मुखबिर ने सूचना दी थी कि ग्राम डोगरबोड़ी चाचेरी के एक खेत में डोगरबोड़ी निवासी चार ग्रामीणों द्वारा विद्युत करंट लगाकर वन्य प्राणी चीतल का शिकार किया गया है। जिसके आरोपी चीतल के मांस को पकाकर खा रहे हैं। मुखबिर से मिली इसी सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए वन अमला ग्राम डोगरबोड़ी पहुंचा। जहां आरोपी दिलीप के घर की तलाशी लेने पर उन्होंने 2 से ढाई किलो चीतल का पका हुआ मांस बरामद किया। वहीं उसके घर की तलाशी लेने लेने पर पैंगोलिन के कुछ अवशेष भी मिले। जहां दिलीप से की गई पूछताछ में उसने ग्रामीण आधार सिंह परते सहित अपने अन्य साथियों के नाम बताएं और विद्युत करंट लगाकर चीतल का शिकार किए जाने की बात स्वीकार की ।जिस पर वन अमले ने आधार सिंह परते के घर की तलाशी ली। जहां उन्हें पैंगोलिन के कुछ अवशेष सहित चीतल का पका हुआ मांस बरामद किया। जहां दोनों गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वन अमला अन्य दो आरोपियों के घर भी गया। लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही अन्य आरोपी फरार हो चुके थे। जहां गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वन अमला घटनास्थल पहुंचा जहां उन्होंने चीतल का चमड़ा , सिंग सहित शिकार में उपयोग लाए गए जी आई तार,खूंटी, कांच की बोतल सहित अन्य सामग्रियां जप्त की है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी योगदान
विद्युत करंट लगाकर वन्य प्राणी चीतल का शिकार करने के इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में वन परिक्षेत्राधिकारी दक्षिण लामता (सा०)शिवमपूरी गोस्वामी, परिक्षेत्र सहायक चाचेरी ब्रजलाल यादव,परिक्षेत्र सहायक मगरदर्रा रूपसिंह परते, परिक्षेत्र सहायक चरेगांव नरेंद्र बंसोड़, वनरक्षक दिलीप कुमार बांते, कंचन खंडागले, गजेंद्र बिसेन, रजत बोपचे , हिमांशु डहरवाल, प्रशांत कुमार चौरसिया, देवांशु यादव, कमल किशोर पांडे, मनीष कूमार मिश्रा, आलोक मरकाम, अफजल कुरैशी, आशीष नेहर, यश भेरम, दीपक सेंगर एवं सु.श्रमिको विशेष योगदान रहा ||

फरार आरोपियों की तलाश जारी _ ब्रजलाल यादव
मामले को लेकर की गई चर्चा से दौरान चाचेरी वन परिक्षेत्र सहायक अधिकारी बृजलाल यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। कि ग्राम डोंगरबोड़ी में कुछ लोगों द्वारा विद्युत करंट लगाकर वन्य प्राणी चीतल का शिकार किया गया है। इस मामले में दिलीप और आधार सिंह परते को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चीतल का मांस, पैंगोलिन के अवशेष सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।जिनकी तलाश
की जा रही है।

जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे फरार आरोपी _रूपसिंह परते
वही मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान मगददर्रा वन परिक्षेत्र सहायक रूपसिंह परते ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग डोगरबोडी में चीतल का शिकार कर मांस पकाकर खा रहे हैं। जहा पहुंचकर पहले दिलीप और आधार सिंह परते के घर तलाशी ली गई जिनके घर से पका हुआ मांस और पैगोलिन के कुछ अवशेष मिले हैं। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल पर तलाशी ली गई जहां शिकार करने में उपयोग लाई गई सामग्रियां जप्त की गई है। इस मामले में अभी दो आरोपी गिरफ्त से बाहर है जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here