विद्युत ट्रांसफार्मर में सुधार कार्य कर रहे एक कर्मचारी करंट लगने से नीचे गिरा

0

बालाघाट/
रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कटंग टोला में चंदन नदी किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर में चढ़कर विद्युत सुधार कार्य कर रहे एक आउट सोर्स कर्मचारी विद्युत करंट लगने से नीचे गिर गया। घायल कर्मचारी अजय पिता रामेश्वर पटले 35 वर्ष ग्राम कटंगटोला रामपायली निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय पटले एमपीईबी में आउटसोर्स कर्मचारी के पद पर कार्य करते हैं। 27 फरवरी को 9:00 बजे अजय पटले अपने गांव समीप चंदन नदी किनारे लगे ट्रांसफार्मर में चढ़कर विद्युत सुधार कार्य कर रहा था ।इस दौरान विद्युत प्रवाह बंद कर दिया गया था। किंतु अचानक तार में अचानक करंट आने से उसका अजय पटले के हाथ मे झटका लगा और वह ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया और वह बेहोश हो गया था। जिसे तुरंत ही गांव वालों ने रामपायली के अस्पताल में भर्ती किये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here