पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को संन्यास की सलाह दी है। अफरीदी ने विराट से कहा कि उन्हें टीम से बाहर किये जाने से पहले ही स्वयं खेल को अलविदा कर देना चाहिये। इस पर भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने अफरीदी को करार जवाब दिया है।
मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, डियर अफरीदी , कुछ लोग केवल एक बार ही संन्यास लेते हैं, इसलिए कृपया विराट कोहली को छोड़ दें। इस प्रकार मिश्रा ने एक प्रकार से अफरीदी पर निशाना साधा है। अफरीदी ने अपने करियर में दो बार संन्यास लिया था। पहली बार उन्होंने फरवरी 2017 में ऐसा किया। इसके बाद अप्रैल 2018 में भ वापसी की थी। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सितंबर 2016 में कहा था कि वे चाहते हैं कि अफरीदी रिटायर हो जाएं। पर इसके बाद उनका बोर्ड से मतभेद भी हुआ था.










































