केरल में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे राहुल गांधी के करीबी के.सी. वेणुगोपाल चल रहे थे, लेकिन अंत में जिस नेता ने बाजी मारी वो वीडी सतीशन (V. D. Satheesan) निकले। 4 मई को केरल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया और उसी दिन से सीएम के नाम पर चर्चा शुरू हई, 10 दिनों के अंदर कांग्रेस आलाकमान के.सी.वेणुगोपाल के नाम से सतीशन पर शिफ्ट करते चला गया है। आखिर ऐसा हुआ क्या? जो कांग्रेस के सामने सिर्फ वीडी सतीशन का ही विकल्प बचा।
शुरुआत में वेणुगोपाल थे आगे, लेकिन फिर…
सात मई को केरल कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक हुई, तय हुआ कि कांग्रेस आलाकमान ही केरल के नए सीएम पर फैसला करेगा। इसके बाद दिल्ली में मीटिंग होने लगी। शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा था कि केसी वेणुगोपाल का नाम कभी भी घोषित हो सकता है, लेकिन जब देर होने लगी तो सतीशन पर चर्चा होने लगी। कांग्रेस नेता जोसेफ वाजक्कन ने इसे लेकर गुरुवार को कहा कि केरल के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करने में हो रही देरी स्वाभाविक है और इससे किसी को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। वाजक्कन ने कहा कि निर्णय इस तरह लिया जाना चाहिए जिससे किसी भी नेता को दुख न हो। वाजक्कन ने कहा कि इस पद के लिए वी.डी. सतीशन, रमेश चेन्निथला और के.सी. वेणुगोपाल के नामों पर विचार किया जा रहा है और अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है।










































