नगर मुख्यालय स्थित वैदिक कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में ९ नवंबर को दीपावली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का आयोजन किया गया और बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर अपनी कला व हुनर का प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों को दीपावली पर्व क्यों मनाया जाता है उसके बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान की जीवंत झांकी आकर्षण का केन्द्र रही और आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। झांकी में अवीर अवधिया ने भगवान राम, राघव पांचे ने लक्ष्मण, अनिका गोस्वामी ने माता सीता, प्रज्वल भोयर ने हनुमान की भूमिका अदा की। चर्चा में वैदिक कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य टीके तुरकर ने बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बच्चों ने रंगोली उकेरी एवं झांकी बनाकर अपने कला व हुनर का प्रदर्शन किया है। साथ ही यह भी बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि दीपावली पर्व क्यों मनाई जाती है उसके बारे में बच्चों को बताना था जिसमें उन्हे बताया गया कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता १४ वर्ष का वनवास काटकर वापस आयोध्या आये थे इसी खुशी में दीपावली पर्व मनाई जाती है एवं बच्चों ने झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित भी किया और इस तरह के आयोजन में जो बच्चें शामिल होते है उनकी योग्यता भी सामने आती है। श्री तुरकर ने बताया कि कोर्स की पढ़ाई के साथ ही इस तरह की गतिविधियों का होना भी बहुत जरूरी है जिससे उनका मानसिक विकास भी होता है और देश में सभी पर्व मनाया जाते है क्यों मनाया जाते है उसके बारे में बच्चों को बताया गया है ताकि उन्हे सभी पर्व के बारे में जानकारी हो सके।