शंभू बॉर्डर पर आज भी बवाल, सरकार की अपील- किसान जल्दबाजी में फैसला न लें

0

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का बुधवार को दूसरा दिन है। आज भी भारी हंगामा हो रहा है। पहले दिन भी पंजाब और हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल हुआ था। किसान जैसे ही शंभू बॉर्डर पर पहुंचे, हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान झड़प हुई। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। संघर्ष में करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस बीच, सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि वह किसानों के साथ हर मुद्दे पर वार्ता के लिए तैयार है और उम्मीद है कि शांतिपूर्ण तरीके से मसला सुलझा लिया जाएगा। उधर, दिल्ली में भी हाई अलर्ट है। एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली से सटी हरियाणा और यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां पढ़िए किसान आंदोलन से जुड़ी आज की हर बड़ी अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here