शराबी पति ने पत्नि को पत्थर से मारकर किया घायल

0

नगर मुख्यालय से लगभग ५ किमी. दूर ग्राम पंचायत सिहोरा में १८ नवंबर को शाम ४ बजे शराबी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नि २६ वर्षीय श्रीमती सुलोचना कावरे को पत्थर से मारकर घायल कर दिया। जिसका लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला का पति पवन कावरे शराब पीने का आदि है जो १८ नवंबर को भी शाम ४ बजे शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नि श्रीमती सुलोचना कावरे ने अपने पति से कहा कि शराब पीकर क्यों आये हो बोली साथ ही अन्य पारिवारिक विवाद भी होने लगा जिसके बाद पवन ने अपने पत्नि को मकान के सामने रखे पत्थर उठाकर मारकर घायल कर दिया जिससे वहां लहुलुहान हो गई । जिसके बाद मकान के आसपास स्थित लोग दौड़े एवं घटना की सूचना तत्काल डायल १०० पुलिस को दी गई और डायल १०० की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर महिला को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाकर भर्ती किये जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल महिला सिहोरा निवासी २६ वर्षीय श्रीमती सुलोचना कावरे को जिला चिकित्सालय रिफर किया गया एवं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here