शहर में लग रही चिल्लर पटाखा दुकानें ,पटाखा विक्रेता संघ ने जताई नाराजगी

0

दीपावली के त्यौहार पर हर वर्ष उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में पटाखों की एक साथ दुकानें लगाई जाती है, जहां से जनता द्वारा आकर पटाखों की खरीदी की जाती है। यह व्यवस्था प्रशासन द्वारा ही बनाई गई है जिसके अनुसार पिछले कई वर्षों से यहां एक साथ पटाखा मार्केट लगते आ रहा है। वही पटाखा विक्रेताओं की मांग रही है शहर के भीतर कहीं भी चिल्लर दुकाने न लगाई जाए ताकि पटाखा मार्केट में लगने वाली दुकानों को नुकसान का सामना ना करना पड़े। इसके बावजूद भी शहर के कुछ क्षेत्रों में लगाई गई चिल्लर पटाखा दुकानों को लेकर पटाखा विक्रेताओं में प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी देखी जा रही है।

सोमवार को पटाखा विक्रेता संघ के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे लेकिन एसडीएम नहीं होने से सभी पटाखा विक्रेता अपनी समस्या बताए बगैर वापस लौट आए।

पटाखा विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष कल्लू निर्मल सोनी ने बताया कि प्रशासन के नियमानुसार ही उनके द्वारा गवर्नमेंट स्कूल मैदान में पटाखे की दुकानें लगाई जा रही है। प्रशासन से हमारी एक ही मांग रही है शहर में चिल्लर पटाखा दुकाने न लगने दिया जाए, पिछले 3 वर्षों से चिल्लर पटाखा दुकाने नहीं लग रही थी लेकिन इस वर्ष सरेखा, भटेरा, बूढ़ी और गुजरी में पटाखे की चिल्लर दुकानें लगी है। इस विषय पर हमारे द्वारा एसडीएम से बात की गई थी एसडीएम द्वारा चिल्लर दुकानें लगने से रोकने के संबंध में आश्वस्त किया गया था, अब प्रशासन का कहना है कि उन लोगों द्वारा लाइसेंस दिखाया जा रहा है। हमारा कहना है कि 3 वर्ष पहले भी पटाखा विक्रेताओं के पास लाइसेंस था लेकिन एडीएम साहब द्वारा उन्हें चिल्लर दुकानें लगाने से मना किया गया था। श्री सोनी ने यह भी बताया कि पटाखा विक्रेता समिति द्वारा सभी पटाखा विक्रेताओं के लिए जगह छोड़कर रखी गई है उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में 10 दुकानों की जगह छुटी हुई है। चिल्लर दुकानें जो लगा रहे थे उनमें से एक दो लोग आ गए लेकिन बाकी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में दुकान लगा रहे हैं, अगर ऐसा ही रहा तो सभी लोग अपने-अपने घर के सामने पटाखे की दुकान लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here