शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु

0

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। बिपाशा और करण शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। बिपाशा ने प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर करते हुए बताया कि उनका बेबी जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है। कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है। हमारी लाइफ और फैमिली पूरी होने वाली है। हमनें इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here