लांजी क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमे एक दूल्हे ने अपने शादी के 6 घंटे पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी में ज्ञात हुआ कि ग्राम दहेगांव में आज सुबह लगभग 5 बजे 29 वर्षीय युवक अक्षय पिता शोभेलाल राउत ने अपने घर के पीछे स्थित तालाब किनारे बबुल के पेड़ में फांसी लगा ली है।
बता दे की रविवार को चार लोगो ली उपस्थिति में सुबह 11 बजे युवक की शादी होनी थी जिसकी बारात महाराष्ट्र के खुर्शीपार जाने वाली थी। यह भी बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाने के पूर्व सुबह अपने मोबाईल फोन पर कुछ व्हाट्सएप पर एक स्टेटस भी लगाया था। इन सभी विषय पर पुलिस द्वारा जाच की जा रही है।









































