शिक्षकों ने आक्रोश रैली कर मुख्यमंत्री के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन

0

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा वारासिवनी द्वारा 11 अप्रैल को शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन स्थानीय विधायक विवेक पटेल को सौंपा गया। इस दौरान इंडोर स्टेडियम में शिक्षकों के द्वारा आमसभा को संबोधित किया गया तत्पश्चात आक्रोश रैली निकालकर नगर के बस स्टैंड जय स्तंभ चौक से वापस दीनदयाल चौक होते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे जहां रैली का समापन किया गया। इस ज्ञापन में शिक्षकों ने विशेष रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने और नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने की पुरजोर मांग की है। ​संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई की 2010 की अधिसूचना और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के अनुसार विशिष्ट वर्षों में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट का प्रावधान है। इसके बावजूद लोक शिक्षण संचालनालय एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा गैर-टीईटी शिक्षकों पर परीक्षा उत्तीर्ण करने का दबाव बनाया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। शिक्षकों ने मांग की है कि 2 मार्च 2026 को जारी किए गए विभागीय आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाए। इस अवसर पर ​प्रमोद पारधी अरविन्द पारधी रतनलाल बिरनवार विष्णु पटले धन्नालाल बिसेन नन्दलाल तामेश्वर और सेवकराम जैतवार सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here