श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर के पहले मैच में भारत के तेज गेंदबाज शिवम मावी का ड्रीम डेब्यू रहा। उन्होंने महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने डेब्यू पर बेस्ट बॉलिंग के रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। मावी भारत के लिए सबसे सफल डेब्यू के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। सबसे सफल डेब्यू बरिंदर सरन (4/10) का रहा है। इस मामले में पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा (4/21) दूसरे नंबर पर हैं।
कैसे लिए मावी ने विकेट
- पहला: ओपनर पथुम निसंका को इन स्विंगिंग फुलर लेंथ बॉल पर बोल्ड कर किया।
- दूसरा : धनंजय डी सिल्वा को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।
- तीसरा : वनिंदु हसरंगा मिड ऑफ पर खड़े पंड्या को कैच दे बैठे।
- चौथा : महेश तीक्षणा को फुलर लेंथ की बॉल डाली। जिस पर तीक्षणा लॉन्ग ऑफ पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच हुए।
- निसंका को बोल्ड करना बेस्ट विकेट- मावी
- शिवम मावी ने मैच के बाद कहा, पहले ओवर में पथुम निसांका को इन स्विंग गेंद पर बोल्ड करना उनका बेस्ट विकेट था। शुरुआती 2 ओवर में 2-2 चौके पड़े। इसके बाद अगली ही बॉल पर विकेट मिला। हर चौके के बाद हार्दिक पंड्या लगातार मोटिवेट कर रहे थे। हार्दिक बोल रहे थे कि बैटर ने अच्छे शॉट मारे हैं। अपनी लाइन पर ध्यान दे और बॉलिंग कर। मैंने भी वैसे ही किया और विकेट मिले।
सूर्यकुमार यादव का सबसे कम स्ट्राइक रेट
मैच में सूर्यकुमार यादव ने नया रिकाॅर्ड बनाया। सूर्यकुमार यादव ने एक टी-20 पारी में अपने करियर का सबसे कम स्ट्राइक रेट दर्ज कराया। सूर्यकुमार यादव ने आज 70 के स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 10 बॉल में 7 रन बनाए। 10 या उससे ज्यादा बॉल खेलने के बाद यह उनके टी-20 इंटरनेशनल का सबसे कम स्ट्राइक रेट है।
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में सूर्यकुमार ने 18 बॉल पर 100 के स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए थे। इसके अगले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ सूर्या ने 29 बॉल पर 117 के स्ट्राइक रेट 34 रन बनाए थे। इसके अलावा सूर्यकुमार ने जब भी 10 या उससे ज्यादा खेलीं, तब उनका स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा ही रहा है।










































