शिवसेना पर ईडी के द्वारा दबाव बनाने के लिए ‘क्रूर’ राजनीति कर रही है बीजेपी

0

शिवसेना के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से नेताओं पर दबाव बनाकर ‘क्रूर राजनीति करने का आरोप लगाकर कहा कि पार्टी के नेता अर्जुन खोतकर को इस तरह की राजनीति के दबाव में नहीं होना चाहिए। खैरे ने कहा कि खोतकर को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलना चाहिए और अपने मुद्दों को उनके साथ साझा करना चाहिए।
पूर्व मंत्री खोतकर को कुछ दिनों पहले शिवसेना का उपनेता बनाया गया था। खोतकर की दिल्ली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के साथ बैठक के बारे में पूछने पर, खैरे ने कहा, भाजपा ईडी के माध्यम से नेताओं पर दबाव बनाकर क्रूर राजनीति कर रही है। शिवसेना के बाकी नेता केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच के बाद भी निडर होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खोतकर को इस राजनीति का शिकार नहीं होना चाहिए और कोई रास्ता निकालने के लिए ठाकरे से मिलना चाहिए। खैरे ने कहा, ‘‘ठाकरे ने हाल में खोतकर को पार्टी का उपनेता बनाया, उन्हें अपना काम जारी रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here