शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद सेंसेक्स 712 , निफ्टी 228 अंक उछला

0

मुम्बई शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी उछाल आया। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में यह तेजी दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में हुई जमकर खरीददारी से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 712.46 अंक करीब 1.25 फीसदी ऊपर आकर 57,570.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 761.48 अंक तक उछला था। वहीं इसी प्रकार पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 228.65 अंक तकरीबन 1.35 फीसदी की तेजी के साथ ही 17,158.25 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले गत दिवस भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था।
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, विप्रो और एचडीएफसी के शेयर लाभ के साथ ही ऊपर आये। वहीं दूसरी ओर डॉ रेड्डीज, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर गिरे हैं। शामिल हैं।
बाजार जानकारों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी रुकने से बाजार में खरीदारी को बल मिला है। इसके साथ ही वित्तीय क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहने से भी बाजार में उत्साह का माहौल है। पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों का भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी ऊपर आया जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरा है।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में बढ़त रही । इसके साथ ही अमेरिकी बाजार भी लाभ में रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और ये 109.2 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here